Site icon Lahar Chakra

Gamahria: .Cm हेमंत सोरेन के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने गम्हरिया पहुंचे सांसद व विधायक

Gamaharia. बुधवार को दिन में 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान में होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. मंगलवार को यहां की तैयारी देखने पार्टी के सांसद व विधायक पहुंचे. इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक रामदास सोरेन, दशरथ गागराई, मंगल कांलिंदी, संजीव सरदार, निरल पूर्ति के अलावा सुखराम उरांव यहां पहुंचे. कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन भी दिन-रात एक कर दिया है. कोल्हान के आयुक्त हरि कुमार केशरी व जिला के डीसी रविशंकर शुक्ला समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

Exit mobile version