Site icon Lahar Chakra

Gamahriya  : गम्हरिया बाजार में धार्मिक स्थलों के आसपास से मीट-मुर्गे की दुकान हटाने की कार्रवाई शुरू

Gamahariya.आदित्यपुर में धार्मिक स्थलों के आसपास से बुधवार को मीट-मुर्गा की दुकानों को हटाने का अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई नगर निगम की ओर की गई है. गम्हरिया बाजार में बुधवार को नगर निगम की टीम ने प्राचीन शीतला माता मंदिर के इर्द-गिर्द लगने वाले मीट-मुर्गा और मछली की दुकानों को जबरन खाली कराया. उन्हें नोटिस थमाते हुए अविलंब मंदिर के परिधि से अलग हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया.

इसके बाद से मीट-मुर्गा कारोबारी में नगर निगम के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है. अभियान का नेतृत्व कर रहे आदित्यपुर नगर निगम के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने बताया कि फिलहाल सभी मीट-मुर्गा दुकानदारों को एहतियात के तौर पर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सूचना भी प्रसारित कराए जा रहे हैं. उसके बाद वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में इन दुकानदारों को हटाया जाएगा.

Exit mobile version