
Jamshedpur News: 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बागबेड़ा कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त पूजा मैदान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने मैदान की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया.
अभियान के दौरान मैदान में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया,साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं मैदान को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से नीम का पौधा लगाया गया. उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को नियमित रूप से बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संकल्प लिया.
अभियान में पंचायत के मुखिया राजकुमार गोड, पंचायत प्रतिनिधि राजकुमार सिंह एवं राकेश सिंह सहित शशि कुमार, उदय श्रीवास्तव, विजय कुमार, राजेश श्रीवास्तव, ललन सिंह, के.पी. सिंह, रमाशंकर मिश्रा, संजीव कुमार, बालेश्वर पंडित, बाबूराव, सर्वदेव पांडेय, पी.एस. मूर्ति, प्रणव शर्मा, प्रवीण ठाकुर, प्रदीप सिंह, सतीश कुमार, अनिल दुबे, भार्गव, प्रभात कुमार, जलसहिया जगजीत कौर, सीमा पांडेय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की.
उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है. गांधी जी के स्वच्छता संदेश को धरातल पर उतारने के लिए अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना जरूरी है. उन्होंने स्थानीय लोगों से नियमित रूप से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की.