Site icon Lahar Chakra

Saraikela: जामडीह फ्लाईओवर से नवंबर के पहले सप्ताह में आवागमन शुरू करने की तैयारी

Screenshot

Chandil. सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत जामडीह रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। रेलवे फाटक पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। लोगों को इसके चालू होने के लिए अभी लगभग दो सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है।
फ्लाईओवर के निर्माण से टाटा-बोकारो-धनबाद सड़क मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम होगा।

करीब 63 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर यात्रियों को अब बार-बार रेलवे फाटक बंद होने के कारण जाम में फंसने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले कांटाडीह, श्यामनगर और पितकी रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार, जामडीह फ्लाईओवर से नवंबर के पहले सप्ताह में आवागमन शुरू करने की तैयारी है। फ्लाईओवर पर पिचिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है।
फ्लाईओवर चालू होने से स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आवागमन शुरू होने की अंतिम तारीख की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहेगा।

Exit mobile version