Site icon Lahar Chakra

Ghamharia News: गम्हरिया में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 436 लीटर नकली शराब बरामद, संचालक फरार, दर्ज की गयी प्राथमिकी

Ghamharia . विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के क्रम में रविवार को गम्हरिया प्रखंड के कमलपुर गांव से नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. पुलिस ने 51 कार्टन में 436 लीटर अंग्रेजी शराब, 200 लीटर स्प्रिट सहित भारी भारी मात्रा में समान बरामद किया है. इस संबंध में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर कमलपुर गांव में एसडीपीओ समीर संवैया के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाते हुए नकली शराब बनाने का उद्भेदन किया गया है. पुलिस टीम को देखते ही संचालक आशीष कैवर्ते व गोविंदा कैवर्त झाड़ी का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे. एसपी ने बताया कि फरार दोनों आरोपी आशीष व गोविंदा पार्टनरशीप में नकली शराब बनाने का काम करते थे. एसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ गम्हरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Exit mobile version