Site icon Lahar Chakra

Ghatshila Accident: टाटा-खड़गपुर लाइन पर मऊभंडार के कुतलूडीह फाटक के समीप ट्रेन से कटकर युवती की मौत

Ghatshila. टाटा-खड़गपुर लाइन पर मऊभंडार.के कुतलूडीह रेल फाटक के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई. घटना के बाद डाउन लाइन पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी. मामले की जानकारी मिलने पर घाटशिला रेल पुलिस एवं मऊभंडार ओपी प्रभारी ने घटना स्थल पहुंचकर जानकारी ली. जांच के बाद पता चला कि युवती कुतलूडीह निवासी अनूप दास की 22 वर्षीया पुत्री पूजा दास है. पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद परिजन को सौंप दिया. परिजनों ने शव को ले जाकर स्वर्णरेखा नदी के तट पर अंतिम संस्कार भी कर दिया. बताया जाता है की पहले भी युवती ने कई बार घर छोड़कर भागने का प्रयास किया था. वह मानसिक रूप से अस्वस्‍थ थी. शुक्रवार को वह अपने घर से निकली थी कि कुछ देर बाद यह हादसा हो गया.

Exit mobile version