Site icon Lahar Chakra

घाटशिला: वाहन की चपेट में आयी बाइक, गालूडीह के युवक की मौत

घाटशिला. अनुमंडल कार्यालय के पास एनएच पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं, साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज जमशेदपुर के टीएमएच में चल रहा है. मृतक की पहचान गालूडीह के महुलिया निवासी सुमन दत्ता (22) के रूप में हुई. सोमवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. सुमन दत्ता रांची में रहकर इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा था. वह छुट्टी पर घर आया था. रात में घाटशिला से अपने साथी के साथ बाइक से गालूडीह लौट रहा था. घायल युवक रघुनाथ मुर्मू गुड़ाबांदा का है. वह घाटशिला कॉलेज में बीए फाइनल ईयर के छात्र है.

Exit mobile version