Site icon Lahar Chakra

Ghatshila By Election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर महिला विश्वविद्यालय में पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू, दो दिनों में 117 मतदाताओं ने डाले वोट

Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले के वैसे सरकारी कर्मचारी जिन्हें निर्वाचन कार्य में लगाया गया है, वे महिला विश्वविद्यालय स्थित फैसिलिटेशन सेंटर पर पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहे हैं. 30 अक्टूबर से मतदान शुरू है, जिसमें दो दिनों में 117 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पहले दिन 56 एवं दूसरे दिन 61 लोगों ने मतदान किया.

मतपत्र कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार फैसिलिटेशन सेंटर पर 30 से 31 अक्टूबर, 03 और 04 नवंबर तथा 06 से 08 नवंबर तक सरकारी पदाधिकारी / कर्मचारी, चालक कंडक्टर, वीडियोग्राफर मतदान करेंगे. आवश्यक सेवा प्रदाता (एवीइएस) 05 से 11 नवंबर तक तथा निर्वाची पदाधिकारी घाटशिला केके कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी 08 से 10 नवंबर तक पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे.

वहीं, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के 85+ आयु एवं कम से कम 40 फीसदी दिव्यांगता वाले मतदाताओं को पहले चरण में 02-07 नवंबर तक एवं दूसरे चरण में 09-10 नवंबर तक होम वोटिंग माध्यम से पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कराया जाएगा. मतदान कर्मी मतदाताओं के घर जाकर मतदान करायेंगे.

Exit mobile version