Galudih. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गालूडीह पुलिस लगातार पैदल मार्च कर रही है. शनिवार को गालूडीह में शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस ने पैदल मार्च किया. मेरीलैंड कॉलेज से पैदल मार्च शुरु हुआ जो गालूडीह के विभिन्न मार्गों से गुजर कर वापस कॉलेज पहुंच कर समाप्त किया गया. इस दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पैदल गस्त किया जा रहा है.
Ghatshila Election: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गालूडीह में पुलिस ने किया पैदल मार्च, लोगों को सुरक्षा का कराया अहसास
