Site icon Lahar Chakra

Ghatshila News : ओड़िशा सीमा पर गुड़ाबांदा के मुचरीशोल चेकनाका पर हाइवा से चार लाख रुपये जब्त

Ghatshila. झारखंड-ओड़िशा सीमा पर स्थित गुड़ाबांदा के मुचरीशोल चेकनाका से एसएसटी टीम ने रविवार देर रात में एक हाइवा से नगद चार लाख रुपये बरामद कर जब्त कर लिया. बहरागोड़ा से डुमरिया जा रहे हाईवा के चालक ने बरामद रुपये का कोई कागजात नहीं दिखा पाया. इस कारण पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया. पुलिस इसकी जांच कर रही है. थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने बताया कि हाइवा से बरामद रुपये नियमानुसार जब्त कर लिखित जानकारी वरीय अधिकारी को दी गयी है. मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत भी चेकनाका पहुंचे और जानकारी ली है.

Exit mobile version