Site icon Lahar Chakra

Ghatsila : नरसिंहगढ़ के समीप ट्रेन से कटकर पटना के युवक की मौत

Ghatsila. धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन से घाटशिला की ओर जाने वाली अप लाइन पर नरसिंहगढ़ स्लीपर फैक्ट्री के पास मंगलवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया. शव के पास आधार और पैन कार्ड बिखरे थे. शव इतनी बुरी तरह से क्षत-विक्षत था कि पहचान करना मुश्किल था. इसकी सूचना सेवा ही धर्म ग्रुप के राजकुमार शर्मा ने ग्रुप में डाली. ग्रुप के संचालक नौशाद अहमद घटनास्थल पहुंचे. थाना और आरपीएफ को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शव के पास मिले आधार और पैन कार्ड से पता चला कि मृतक पटना के कराई का रहने वाला है. उसका नाम अभिमन्यु कुमार (24) है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Exit mobile version