
Jamshedpur. झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू चुनावी दौरे पर शुक्रवार को घाटशिला पहुंचे. जिसकी अगुवाई जादूगोड़ा भाजपा मंडल चुनाव प्रभारी गुरुचरण रजवाड़ व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया व राखा कॉपर में भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके में मीडिया से बात करते हुए झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इस बार बदलाव की लहर है. भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन को रिकॉर्ड मतों से जिता कर घाटशिला की जनता रांची भेजेगी. उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला बोला तथा कहा कि बीते छह सालों से झारखंड का विकास ठप पड़ गया है.
क्षेत्र के गरीब-गुरबा, किसान नौजवान हताश व निराश है. भाजपा छोड़ कर जाने वाले नेताओं पर भी उन्होंने तंज कसा तथा चुनाव के वक्त भाजपा छोड़ने वाले पैसे के लाभ में अन्य दलों में गए है जहां जनता उन्हें नकार देगी. इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन, जादूगोड़ा मंडल भाजपा प्रभारी गुरुचरण रजवाड़, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह रोहित सिंह, सत्या तिवारी, समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
