Ghatsila. पुटरू टोल प्लाजा के पास NH-18 पर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के दौरान कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
