Site icon Lahar Chakra

Ghatsila Election: घाटशिला से झामुमो प्रत्याशी मंत्री रामदास सोरेन आज करेंगे नामांकन, शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन

Ghatsila. झामुमो के गालूडीह जोनल कार्यालय में मंगलवार को झामुमो की बैठक हुई. बैठक में पार्टी प्रत्याशी सह मंत्री रामदास सोरेन भी शामिल हुए. बैठक में 23 अक्टूबर को पार्टी प्रत्याशी रामदास सोरेन द्वारा नामांकन दाखिल करने को लेकर भी रणनीति बनायी गयी है. पार्टी नेताओं ने कहा कि 23 अक्टूबर को रामदास सोरेन अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के पूर्व सुबह 11 बजे दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में जन सभा होगी. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत जिला-प्रदेश के कई झामुमो नेता और इंडिया गठबंधन के नेता शामिल होंगे. जनसभा के बाद यहां से रैली निकाल कर फिर अनुमंडल कार्यालय जायेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे. इन जन सभा और रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ता और जनता के शामिल होने की रणनीति भी बनायी गयी. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, जोनल अध्यक्ष मंटू महतो समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Exit mobile version