Site icon Lahar Chakra

Ghatsila: सोना देवी विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत शुरू हुआ पौधरोपण

Ghatsila. घाटशिला के सोना देवी विश्वविद्यालय कीताडीह में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण शुरू हुआ. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में 100 पेड़ लगाये जायेंगे. भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र कदमा की ओर से पौधरोपण हुआ. कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र कदमा के वरिष्ठ डीएम कुंतल राव, प्रशासनिक अधिकारी ए कुमार, सेवानिवृत्ति डीएम बीएनपी गुप्ता, प्राचार्या शकुंतला मुर्मू समेत सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Exit mobile version