Site icon Lahar Chakra

Ghatsila पुलिस ने फुलडुंगरी में लॉटरी के टिकट बेचते तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Ghatsila. घाटशिला पुलिस ने शुक्रवार को फुलडुंगरी में लॉटरी का टिकट बेचने के दौरान पावड़ा ऊपर और नीचे टोला के तीन लोगों को 1375 लॉटरी टिकट के साथ धर दबोचा. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तीनों फुलडुंगरी के विभिन्न लोगों को लॉटरी का टिकट देने के लिए निकले थे. इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गयी. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों में अशोक नमाता, कृष्णेंदु नमाता और रिंटू नमाता शामिल हैं. शनिवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

Exit mobile version