Site icon Lahar Chakra

Ghatsila: दाहीगोड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदम कद प्रतिमा का अनावरण

Ghatsila. घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया गया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कमांडेंट शौर्य चक्र विजेता मो जावेद ने किया. अनावरण समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कैप्टेन धनो टुडू, सूबेदार एएसओ मिश्रा, सूबेदार सुनाराम सोरेन, सूबेदार मेजर लसीक बास्के, नायब सूबेदार सुनील मुर्मू, पेट्टी ऑफिसर जीसी पातर, हवालदार मनोज दत्ता, हवलदार अमित चौरासिया, हवालदार प्रीतम कुदादा, रंजीत दत्ता, बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर भांजो बारिक, सीआरपीएफ के राकेश टुडू उपस्थित थे. साथ ही आइसीसी के इकाई प्रमुख सह ईडी श्याम सुंदर सेठ्ठी, अध्यक्ष नेताजी सुभाष मूर्ति आयोजन समिति के अमित सेन, अर्जुन लोहरा, वीरेन घोष भी मौके पर उपस्थित थे.

Exit mobile version