Site icon Lahar Chakra

Giridih crime: न्यूड वीडियो कॉल कर लोगों से साइबर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Giridih. गिरिडीह पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल से सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के इलाके में ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी और छापा मारकर पुलिस ने तीन अपराधियों को बेंगाबाद से धर दबोचा. तीनों अपराधी लोकेंटो एप के माध्यम से न्यूड वीडियो कॉलिंग कर लोगों को फांसता था और उनसे ठगी किया करता था. जिन लोगों को ठगी के लिए फंसाया जाता था, उन लोगों को लड़की उपलब्ध कराने का झांसा भी दिया जाता था. साथ ही, पुलिस को जांच-पड़ताल के दौरान ऐसे कई सबूत मिले हैं जिससे यह पता चला है कि ये अपराधी अन्य साइबर अपराधियों को बैंक खाता का डिटेल्स भी उपलब्ध करवाता था. गिरफ्तार लोगों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र का शंकर तुरी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र का राहुल कुमार राणा और सरिया थाना क्षेत्र का विवेक मंडल शामिल है.

Exit mobile version