Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: पीएम मोदी के आगमन को लेकर टाटानगर स्टेशन का जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने लिया जायजा, सुधार के दिये निर्देश

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे. डीआरएम अरुण जे राठौर समेत अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे. पीएम के दौरे को लेकर टाटानगर स्टेशन को तैयार किया जा रहा है. युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है. इसी का मुआयना के लिए जीएम पहुंचे. जीएम ने सुबह लगभग 9:50 में स्टेशन पहुंचे थे. जहां वह स्टेशन पार्किंग परिसर, नए फुटओवरब्रिज, प्लेटफार्म नंबर 1, 2 से 3 का निरीक्षण कर अधिकारियों को एलसीडी टीवी, पंखे लाइट मरम्मत करने के निर्देश दिया.

सभी प्लेटफार्म के लाइट को बदलने का भी निर्देश दिया. टूटे-फूटे सारे टाइल्स को बदलने के निर्देश दिया. स्टेशन डायरेक्टर चेंबर में जीएम ने डीआरएम तथा अन्य सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर जल्द से जल्द समय से पहले सभी कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. 14 सितंबर तक सारी तैयारी करने को कहा गया है. 14 सितंबर को ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगे, जहां कार्यक्रम स्थल तथा सभी तैयारियों को निरीक्षण कर सकते हैं.

Exit mobile version