Site icon Lahar Chakra

Godda News: गोड्डा में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही 14 साल की आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Godda. झारखंड के गोड्डा जिले में तीन लोगों ने कथित रूप से 14 साल की एक आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 12 अक्टूबर को तीन लोगों ने लड़की को उस समय रोका, जब वह लालमटिया में एक दुर्गा पूजा मेले से अपने घर लौट रही थी. पुलिस के अनुसार, तीनों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया.

लड़की ने जब घर पहुंचकर आपबीती अपने घर वालों को सुनाई, उसके बाद लड़की की मां ने रविवार को इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि मामला दर्ज होने के फौरन बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Exit mobile version