Site icon Lahar Chakra

GoGo Didi Yojna: खड़ंगाझाड़ में गोगो दीदी योजना के शिविर में 200 महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Jamshedpur. खड़ंगाझाड़ में रविवार को भाजपा नेता अंकित आनंद के आवासीय कार्यालय में गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं के पंजीकरण के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान मात्र दो घंटे में सभी फॉर्म भर दिये गये. 200 महिलाओं का पंजीकरण हुआ. शिविर “पहले आओ, पहले पंजीकरण कराओ की तर्ज पर आयोजित किया गया था. उक्त फॉर्म भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा उपलब्ध कराये गये थे. महिलाओं में योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया. भाजपा नेता अंकित आनंद ने शिविर में महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि भाजपा की सरकार सत्ता में आती है, तो ”गोगो दीदी योजना” के तहत हर महिला को प्रति माह 2100 रुपये प्रदान किये जायेंगे.

Exit mobile version