Site icon Lahar Chakra

गोइलकेरा: मिसिर बेसरा व अनमोल दा समेत 14 इनामी नक्सलियों के घरों पर चिपकाया इश्तेहार

गोइलकेरा. गोइलकेरा पुलिस ने 14 इनामी नक्सलियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है. इसमें एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और अनमोल दा भी शामिल है. इसमें से कई हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ गोइलकेरा थाने में एक से ज्यादा मामले दर्ज हैं. जिन नक्सलियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाये गये हैं, उसमें तमाड़ थाना क्षेत्र के अमित मुंडा, अमित हांसदा, सोनुआ थाना के कुदाबुरु के सालुका कायम, पीरटांड़ के अजय महतो व अनल दा, बोकारो थाना के अनमोल दा, छोटानागरा थाना के सोनाराम होनहागा, धनबाद टुंडी के विवेक उर्फ प्रयाग, गोइलकेरा सांगाजाटा के सागेन अंगारिया, गिरिडीह के हरलाडीह के मिसिर बेसरा, घोड़ाबांधा थाना के मेहनत उर्फ मोछु, गोइलकेरा थाना के डेरोवां के लाखो उर्फ लाबो, सुशांत उर्फ अनमोल और चमन उर्फ लंबू शामिल हैं.

Exit mobile version