Site icon Lahar Chakra

Good Initiative: सरजामदा में बंद पड़े विद्यालय में विधायक मंगल कालिंदी ने शुरू करवाया पुस्तकालय, छात्रों को मिलेगा फायदा

Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत मध्य सरजमदा पंचायत स्थित राज्यकृत प्राथमिक विद्यालय गोविंदनगर सोपोडेरा में आज से पुस्तकालय की शुरुआत की गई, जिसका उद्घाटन जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा किया गया. सरजमदा पंचायत स्थित राज्यकृत प्राथमिक विद्यालय कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ था. स्थानीय बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके परिजनों ने उक्त प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय की शुरुआत करने की मांग विधायक से की थी, जिस पर विधायक द्वारा उपायुक्त से पहल कर उक्त विद्यालय में पुस्तकालय की शुरुआत करवाई और आज उसका उद्घाटन किया. स्थानीय लोगों द्वारा पूजा अर्चना कर इसका शुभारंभ किया. विधायक ने कहा कि पुस्तकालय की शुरुआत हो जाने से स्थानीय बच्चों को इसका लाभ मिलेगा. और जल्द ही जरूरत की सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएगी. मौके पर मुख्य रूप से मुखिया बसंती गुप्ता, बिमल पाल, अविनाश उपाध्यय, उपन्द्र प्रसाद, अनिकेत शर्मा, अंकित सिंह, सुनील कुमार, सौरव यादव, सूरज सिंह, सुमित पासवान, विवेक पासवान प्रकाश, रोशन सिंह आदि स्थानीय लोगों उपस्थित थे.

Exit mobile version