Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा के भाई के श्राद्धकर्म में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

Jamshedpur. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा के जमशेदपुर में आयोजित श्राद्धकर्म में शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी शामिल हुए. उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दिवंगत भाई भीमसेन मुंडा के श्राद्धकर्म में शामिल हुए. श्री मरांडी ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी.

Exit mobile version