Site icon Lahar Chakra

Devghar: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ की पूजा

Devaghar. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सोमवार को देवघर पहुंचे. वे वहां पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. साथ ही समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. बाबा धाम मंदिर प्रांगण में द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा की. मंदिर के गर्भ गृह में राज्यपाल ने बाबा भोलेनाथ का दूध से अभिषेक किया. इसके अलावा मंत्रोच्चारण के साथ वहां उपस्थित पंडा के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ राज्यपाल की पूजा संपन्न कराई गयी. बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के बेहतर भविष्य की कामना भगवान से की है. इससे पहले बाबा धाम मंदिर पहुंचने से पहले मंदिर प्रांगण में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए. वीआईपी गेट से किसी भी आम श्रद्धालुओं के आने की सख्त मनाही थी. मंदिर प्रांगण में पूजा के दौरान राज्यपाल के साथ संथाल के आयुक्त लाल चंद्र डाडेल, देवघर के उपायुक्त विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग सहित जिला के आला अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

Exit mobile version