Site icon Lahar Chakra

Gudabanda News: गुड़ाबांदा के भालकी गांव के पास बालू लदा ट्रैक्टर नहर में पलटा, बाल-बाल बचा चालक

Gudabanda. गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत भालकी पंचायत के सुड़गी गांव के समीप मंगलवार को बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया. घटना में चालक के सिर और आंख में गंभीर चोट लगी है. उसका इलाज घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. वर्तमान में स्थिति ठीक है. ट्रैक्टर मुसाबनी के बालियागोड़ा का है. गुड़ाबांदा के रेड़ुआ घाट से बालू लेकर मुसाबनी की ओर जा रहा था. इस ट्रैक्टर का नंबर भी नही है. भालकी पंचायत और फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के घाट से बालू को ट्रैक्टर से लोड कर अधिक पैसे में धालभूमगढ़, डुमरिया, घाटशिला, मुसाबनी ले जाकर बेचता है. जिला प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स गठित किया है, बावजूद बालू खनन और परिवहन जारी है.

Exit mobile version