Site icon Lahar Chakra

Gudabanda News: गुड़ाबांदा के भाकर गांव के समीप दो बाइकों में टक्कर, महिला समेत तीन लोग जख्मी

Gudabanda: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के भाकर गांव के समीप सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गये. यहां दो बाइक आपस में टकरा गयी, जिससे से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि महिला शांति धीवर के सिर, मुंह तथा शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोट लगी है. जबकि घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अपने एक बाइक सवार बहारागोड़ा से गुड़ाबांदा तथा दूसरा बाईक सवार विपरीत दिशा से बालीजुड़ी से मुसाबनी जाने के क्रम में भाकर के पास टकरा गयी.

Exit mobile version