
Gumla : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित प्रधान लेखपाल राजकुमार साहनी को गुरुवार को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के अनुसार, राजकुमार साहनी ने जन सेवक धनंजय प्रसाद से भविष्य निधि के पैसे रिलीज करने के एवज में ₹20,000 की रिश्वत की मांग करता रहता था.
इस पर थक हार कर धनंजय प्रसाद ने एसीबी से शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने छापेमारी कर साहनी को रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपी को चैनपुर प्रखंड कार्यालय लाकर कागजी कार्रवाई पूरी की और आगे की जांच के लिए एसीबी कार्यालय ले गई. इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है.
घूसखोरी में लिप्त कर्मचारियों में भय का माहौल है, वहीं आम जनता ने एसीबी की टीम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
