Site icon Lahar Chakra

Gumla Naxal News: 16 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल माओवादी जोनल कमांडर रंथु उरांव समेत 5 नक्सली गिरफ्तार एक कार्बाइन, तीन राइफल समेत ढेरों हथियार बरामद

Gumla.16 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल भाकपा माओवादी संगठन का जोनल कमांडर रंथु उरांव समेत पांच नक्सली गिरफ्तार हुआ है. गुमला जिले की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है इसमें पांच लाख इनामी जोनल कमांडर रंथु उरांव, जयशंकर महतो, रोहित उरांव, राजू अहीर और सुलेंद्र मुंडा शामिल है. इनके पास से एक कार्बाइन, तीन राइफल, तीन देशी कट्टा, एक बंदूक और गोली 137 राउंड बरामद किया गया. इन सभी नक्सली की गिरफ्तारी गुमला थाना क्षेत्र के आंजन जंगल से हुई है. गुरुवार को गुमला एसपी कार्यालय में रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे और गुमला एसपी शंभू सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. रंधु उरांव गुमला जिला में पिछले दो दशकों से सक्रिय रहा था. और इस क्षेत्र में घटित सभी सभी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है. अब तक ये कुल 77 नक्सली घटनाओं में शामिल रहा. जिनमें गुमला जिला में कुल 62, लोहरदगा जिला में कुल 10 और लातेहार में पांच मामले शामिल है.

Exit mobile version