Site icon Lahar Chakra

Gurabanda: गुड़ाबांदा में कुणाल षाड़ंगी की पहल पर लगा स्वास्थ्य शिविर, 400 मरीजों का हुआ इलाज

Gurabanda. गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी अस्पताल परिसर में रविवार को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. नाम्या स्माइल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीज इलाज के लिए पहुंचे. मरीजों को डॉक्टरों द्वारा जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गयी. मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है. आनेवाले समय में भी लोगों की सेवा करते रहेंगे. इस अवसर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बनमाकड़ी अस्पताल के डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करने के लिए आभार जताया. डॉ भाग्यश्री पंडा, डॉ धनंजय पंडा, डॉ बैजयंती रथ आदि ने स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया.

Exit mobile version