Site icon Lahar Chakra

Haj Flight: गया, कोलकाता समेत चार शहरों से स्पाइसजेट की हज फ्लाइट, 100 से अधिक विशेष उड़ानें संचालित करेगी विमानन कंपनी

New Delhi. घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट अगले वर्ष गया, कोलकाता, गुवाहाटी और श्रीनगर से हज की उड़ानें संचालित करेगी. कंपनी ने इन चार प्रमुख शहरों से हज के लिए उड़ानें संचालित करने का अधिकार हासिल कर लिया है. कंपनी इसके लिए 100 से अधिक विशेष उड़ानें संचालित करेगी. स्पाइसजेट के सीएफओ देबोजो महर्षि ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस साल 13,000 हजयात्रियों को ले जाने वाली स्पाइसजेट अगले वर्ष 15,500 तीर्थयात्रियों को हजयात्रा पर ले जाने की उम्मीद कर रही है. बता दें कि अगले साल हजयात्री भारत से 29 अप्रैल से 30 मई के बीच सऊदी जायेंगे. भारतीय हज कमेटी ने लॉटरी के जरिये अगले साल हज पर जाने वाले कुल 1,22,518 नागरिकों का चयन किया है. 65 साल या उससे अधिक उम्र के 14,728 हाजियों और बिना ‘मेहरम’ (पुरुष साथी) वाली 3,717 महिलाओं का चयन लॉटरी के बिना किया गया है.
~185 करोड़ की कमाई का लक्ष्य स्पाइसजेट को 2025 में हज परिचालनों से 185 करोड़ रुपये अर्जित करने की उम्मीद है. कंपनी के सीएफओ देबोजो महर्षि ने कहा कि स्पाइसजेट के लिए हज एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत रहा है. हम एक यादगार यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Exit mobile version