Site icon Lahar Chakra

Hamas Chief Killed: इजराइल का पूरा हुआ बदला, तेहरान में मारा गया हमास चीफ और हिजबुल्लाह कमांडर

Tehran.ईरान की राजधानी तेहरान में एक बड़ा हमला हुआ है. इस हमले में हमास चीफ इस्माइल हानिया मारा गया. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने पुष्टि की है. पिछले 24 घंटों में इजराइल के दो बड़े दुश्मनों का खात्मा हुआ है. इजराइली सेना का कहना है कि उसने मजदल शम्स में हुए हमले का बदला लेते हुए बेरूत में हिजबुल्लाह के कमांडर फुआद शुकर को ढेर कर दिया है.

इजराइल ने मंगलवार को बेरूत पर एक अप्रत्याशित हमले के बाद एक हिज्बुल्लाह कमांडर को मार गिराने का दावा किया. यह कमांडर कथित तौर पर सप्ताहांत में इजराइल नियंत्रित गोलान हाइट्स में रॉकेट हमले के लिए जिम्मेदार था. इस हमले में 12 लोग मारे गए थे.

हिज्बुल्लाह ने अपने कमांडर की मौत की पुष्टि नहीं की है. बेरूत पर इजराइल के हमले में एक महिला और दो बच्चों की भी मौत हुई है तथा दर्जनों अन्य लोग घायल हुए हैं.

एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि उनका निशाना फौद शुकुर था, जो हिज्बुल्लाह का एक शीर्ष सैन्य कमांडर है और जिसे अमेरिका लेबनान की राजधानी में 1983 के घातक बम विस्फोट की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का दोषी मानता है. शुकुर पर कई अन्य हमलों में भी शामिल होने का संदेह है, जिनमें इजराइली नागरिक मारे गए थे.

Exit mobile version