Site icon Lahar Chakra

Hazaribag Accident: NH 2 पर ट्रक में लगी आग, जिंदा जला खलासी, चालक ने कूदकर बचायी जान, झुलसा

Hazaribag. एनएच 2 पर लोहाबर स्थान के पास रविवार की देर रात 12.30 बजे गेहूं लदे ट्रक में आग लग गयी. इसमें खलासी पिंटू यादव की जल जाने से मौत हो गयी. चालक झुलस गया. उसे इलाज के लिए बोकारो में भर्ती कराया गया है. मृत खलासी और घायल चालक नावाडीह सरिया बगोदर के थे सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक ट्रक के आगे का हिस्सा जल चुका था. बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझायी गयी. जानकारी के अनुसार गेंहू लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ा हाइवा में धक्का मार दिया. इसके बाद शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लग गयी. इसमें झुलसकर खलासी की मौत हो गयी. जबकि चालक किसी प्रकार गेट खोलकर ट्रक से कूद गया. इस कारण उसकी जान बच गयी.

Exit mobile version