Site icon Lahar Chakra

Hazaribagh ‘ACB’ Action: बड़कागांव की मुखिया और उनके पति रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार

Hazaribagh. हजारीबाग की एसीबी टीम ने शुक्रवार को बड़कागांव की मुखिया और उसके पति को 25 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को हजारीबाग एसीबी मुख्यालय लाया गया. जानकारी के अनुसार,  मुखिया विमला देवी और  राजकुमार साहू अबुआ आवास योजना के लाभुक से किस्त का पैसा दिलवाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. निगरानी डीएसपी ने बताया कि आवेदन के आलोक में सत्यापन करते हुए 25 हजार घूस लेते रंगे हाथ पड़ा गया है. जिसमें मुखिया और मुखिया पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Exit mobile version