Site icon Lahar Chakra

Hazaribagh: पुलिसकर्मी की हत्या कर अस्पताल से सजायाफ्ता कैदी फरार

Hazaribagh. शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में सोमवार की सुबह इलाजरत कैदी एक पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार हो गया. कैदी मोहम्मद शाहिद अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी चौहान की हत्या कर भाग गया.  इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. घटना के बाद पूरे पुलिस-प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय,एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष समेत कई पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं .सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार होने वाला सजायाफ्ता कैदी था. उस पर हत्या के कई मामले बोकारो में दर्ज बताये जाते हैं.

Exit mobile version