Hazaribagh. जम्मू-कश्मीर के अखनूर में शहीद हुए शहीद कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी की अंतिम सम्मान यात्रा की राह में फूल बिछाने को पूरा हजारीबाग आतुर दिखा. शहीद करमजीत सिंह बक्शी गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ खिरगांव स्थित मुक्तिधाम में किया गया.

खिरगांव स्थित मुक्तिधाम पर शहीद करमजीत सिंह बक्शी को उनके पिता अजिंदर सिंह बक्शी ने मुखाग्नि दी. इस दौरान सिख रेजिमेंट के कमांडर ब्रिगेडियर कांडपाल और डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर कर्नल एचएस ग्रेवाल ने रीथ परेड कर उन्हें सलामी दी. वहीं, सिख रेजिमेंट की सैन्य टुकड़ी ने राइफल से फायरिंग कर अंतिम सलामी दी. सेना के जवानों ने हथियार नीचे कर शोक शस्त्र सलामी भी दी.