Site icon Lahar Chakra

चाईबासा से जा रहे थे विशाखापटनम, इलीगढ़ा के पास चलती ट्रेन से गिरकर हुई मौत

चाईबासा. राजकुमार कुंकल और गांव के अन्य तीन लोग सोमवार दोपहर चाईबासा स्टेशन से विशाखापटनम मजदूरी करने के लिए कटक जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में इलीगढ़ा के पास वह ट्रेन से गिर गये. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना हाटगम्हरिया थाना के इलीगढ़ा रेलवे ट्रैक की है. यहां से राजकुमार कुंकल का शव बरामद किया गया. वह झींकपानी थाना के चोया गांव के रहने वाले थे.पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

Exit mobile version