Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur Rail News: पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में पहुंचे स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वच्छता, लंच पॉकेट, यात्रियों को परोसे जा रहे खाना व पानी की हुई जांच

Chakardharpur. चक्रधरपुर स्टेशन में स्वास्थ्य निरीक्षक अभय कुमार व टीटीई जितेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्रीकार में छापेमारी की. पेंट्रीकार के लाइसेंस, स्वच्छता, लंच पॉकेट, यात्रियों को परोसे जा रहे खाना व पानी की जांच की. इस दौरान रेल नीर के साथ पैकेट बंद खाद्य सामग्रियों को मानक पर खरा पाया गया. इसके अलावा पेंट्रीकार का लाइसेंस अपटूडेट पाया गया.

इस सबंध में स्वास्थ्य निरीक्षक निर्भय कुमार ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा को 15 अक्तूबर तक बढ़ाया गया है. इस अभियान के तहत रेल मंडल में स्वच्छता के विविध कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को ट्रेन की पेंट्रीकार व खाद्य सेवाओं की जांच की गयी.

 

Exit mobile version