Site icon Lahar Chakra

Hemant-Kalpana’s Property: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी के पास कुल 25.33 करोड़ रुपये की संपत्ति

Ranchi. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी के पास 25.33 करोड़ रुपये की संपत्ति है. हेमंत सोरेन के पास 5.43 करोड़, कल्पना सोरेन के पास 19.18 करोड़ रुपये और आश्रितों के पास 72.84 लाख रुपये की संपत्ति है. हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ पांच आपराधिक मामले हैं. उनकी पत्नी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है. हेमंत सोरेन की उम्र 49 और कल्पना सोरेन की उम्र 39 साल है. हेमंत सोरेन ने बरहेट और कल्पना सोरेन ने गांडेय से नामांकन पत्र दाखिल किया है. शपथ पत्र के अनुसार उनकी सालाना आमदनी 22.73 लाख और पत्नी की आमदनी 71.90 लाख रुपये हैं.

Exit mobile version