Site icon Lahar Chakra

Hemant Soren: नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह, सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन को याद कर लिखा भावुक पोस्ट

Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के पार्थिव शरीर को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मुखाग्नि दी. इस बीच सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक पोस्ट साझा किया है.

हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है. यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है और हर कदम व हर बलिदान को संजोकर रखा है. नेमरा की इस क्रांतिकारी भूमि को शत-शत नमन करता हूं. मुख्यमंत्री ने पोस्ट के अंत में लिखा है कि वीर शहीद सोना सोबरन मांझी अमर रहें और झारखंड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें.

Exit mobile version