Site icon Lahar Chakra

हिमाचल के चीफ जस्टिस एम एस रामचन्द्र राव होंगे झारखंड हाई कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस

Ranchi. हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव झारखंड के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे. वह जस्टिस डॉ बीआर सारंगी की जगह लेंगे. जस्टिस बीआर सारंगी 19 जुलाई 2024 को रिटायर हो रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने जस्टिस राव को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव किया है. डॉ विद्युत रंजन सारंगी को 3 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था. इसके पहले तक वह ओड़िशा हाईकोर्ट के जज थे.

Exit mobile version