Site icon Lahar Chakra

Hockey India: महिला हॉकी लीग मैच मुफ्त देख सकेंगे दर्शक, हॉकी इंडिया ने की स्टेडियम में बिना टिकट प्रवेश देने की घोषणा

प्रतीकात्मक

New Delhi. हॉकी इंडिया ने हॉकी इंडिया लीग के राउरकेला और रांची में होने वाले पुरुष और महिला मुकाबलों के लिए दर्शकों को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश देने की मंगलवार को घोषणा की. आठ टीम वाली पुरुषों की हॉकी इंडिया लीग नए प्रारूप में 28 दिसंबर से राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेली जाएगी और एक फरवरी 2025 को संपन्न होगी. महिलाओं की लीग में चार टीम होंगी और यह 12 से 26 जनवरी तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ पर खेली जाएगी. हॉकी इंडिया ने साथ ही कहा कि लीग की पहुंचाने को बढ़ाने के लिए पुरुष और महिला वर्ग के कुछ चुनिंदा मैच एक-दूसरे के स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे.

हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘टिकट बिक्री से होने वाली आय को छोड़कर हॉकी इंडिया का लक्ष्य खेल और इसके उत्साही समर्थकों के बीच एक मजबूत संबंध बनाना है जिससे अधिक से अधिक लोगों को मैदान पर हॉकी के रोमांच का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.’’
हॉकी इंडिया लीग की संचालन समिति के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘निःशुल्क टिकट प्रदान करके हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय स्थिति की परवाह किए बिना सभी को मैदान पर सर्वश्रेष्ठ हॉकी का अनुभव करने का अवसर मिले.’’

Exit mobile version