Site icon Lahar Chakra

अखिल भारतीय युवा संघ के होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह जमशेदपुर

अखिल भारतीय युवा संघ के होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह

जमशेदपुरके गोलमुरी मे अखिल भारतीय युवा संघ द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम समारोह में कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह शामिल हुए ।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से अखिल भारतीय युवा संघ द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जमशेदपुर शहर के गणमान्य, सामाजिक एवं राजनीतिक दल के लोग उपस्थित हुए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जमशेदपुर शहर के लोग वास्तव में बड़े ही अच्छे स्वभाव के हैं ।यहां सभी सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी तरह का पर्व को मनाते हैं ।सभी कुरीतियों को होलीका दहन में समर्पित कर एक दूसरे के प्रति सद्भाव रखकर त्यौहार मनाते हैं।यह त्यौहार पकवान खाने पीने का भी त्यौहार है। सभी सहज भाव से एक-दूसरे को सहयोग की भावना एवं लगाव रखते हुए पर्व त्यौहार मनाते हैं।
ए के मिश्र

Exit mobile version