Site icon Lahar Chakra

डॉक्टर की हत्या का मामला रविवार तक नहीं सुलझा तो CBI को सौंप देंगे केस, Bengal Police को ममता की चेतावनी

Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि अगर पुलिस आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक की हत्या का मामला रविवार तक सुलझाने में विफल रही तो इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी जाएगी. बनर्जी ने कहा कि वह चाहती हैं कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाए. बनर्जी महिला चिकित्सक के घर गईं और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

बनर्जी ने कहा, ‘अगर पुलिस रविवार तक इस मामले को सुलझाने में नाकाम रहती है, तो हम मामले को सीबीआई को सौंप देंगे. हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी की सफलता दर बहुत कम है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर कथित रूप से बलात्कार तथा हत्या की शिकार हुई महिला चिकित्सक का शव शुक्रवार को सुबह संगोष्ठी कक्ष में मिला था. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Exit mobile version