Site icon Lahar Chakra

बोकारो में अवैध शराब बनाकर बिहार को होती थी सप्लाई, छह गिरफ्तार

Bokaro  : बोकारो पुलिस ने कमलडीह में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की. पिंडरा जोरा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर डब्लू साव के घर में छापेमारी की, जहां पुलिस को शराब बनाने की मशीन, बोतलें, केमिकल और कई नामी कंपनियों के रैपर व स्टिकर मिले.

पुलिस ने डब्लू साव सहित छह लोगों को नामजद किया है. आरोपियों में अंकित सिंह, श्याम कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह उर्फ़ बिड्ड, राहुल मंडल और कुश कुमार शामिल हैं. सभी आरोपी चास थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने फरार अपराधियों की तलाश जारी रखी है.

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में बनी शराब सब्जी के आड़ में बिहार के कई जिलों में भेजी जाती थी. शराब भेजने के लिए गाड़ी में ऊपर से सब्जी लाद दी जाती थी और नीचे शराब रखी जाती थी. एसडीपीओ ने बताया कि यह अवैध शराब फैक्ट्री लंबे समय से चल रही थी. पुलिस द्वारा समय रहते छापेमारी कर कई आरोपियों को चिन्हित किया गया. जप्त सामग्री को विधिवत जब्त कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Exit mobile version