Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News: जमीन विवाद में भतीजे ने पत्थर से कूचकर कर दी अपने चाचा की हत्या, टोंटो थाना के बांडीजारी गांव के परमसाई की है घटना, आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa .पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आयी है. यहां बांडीजारी गांव के परमसाई टोला निवासी नागु सिरका (70) की जमीन विवाद में भतीजे ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे की है. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, पुलिस ने आरोपी भतीजे सतारी सिरका को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पत्नी रंदाय सिरका के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे नागु शौच करने के लिए खेत की ओर गया था. जब शौच कर घर आ रहा था. उसी समय रास्ते में उसे अकेले पाकर भतीजा सतारी सिरका ने मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और सिर को पत्थर से कुच कर हत्या कर दी. मृतक का सिर, चेहरा और आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. लाेगों ने बताया कि पूर्व में जमीन को लेकर चाचा और भतीजा में विवाद हुआ था. पुरानी रंजिश में भतीजा ने चाचा की हत्या कर दी.

Exit mobile version