Site icon Lahar Chakra

धालभूमगढ़ में बालू लदे हाइवा ने आगे जा रहे हाइवा को पीछे से मारी टक्कर, इंजन में दबा चालक, मौत

Ghatsila. धालभूमगढ़ के जयरामडीह के समीप सोमवार की अहले सुबह बालू लेकर जा रहे हाइवा ने आगे चल रहे हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. इस टक्कर में हाइवा के चालक विकास यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

घटनास्थल पर हाइवा पर लादा बालू बिखरा पड़ा था. धालभूमगढ़ की ओर से एनएच 18 पर घाटशिला की ओर एक ही लेन से दो वाहन जा रहे थे. इस दौरान पीछे से आ रहा बालू लदा हाइवा ने आगे चल रहे हाइवा को जोरदार टक्कर मार दी.

इस कारण आगे चल रहा वाहन डिवाइडर से टकरा कर दूसरे लेन पर चला गया. हालांकि, चालक हाइवा लेकर फरार हो गया. टक्कर मारने वाले हाइवा का इंजन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौत हो गयी.

घटना की जानकारी मिलने पर धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से हाइवा चालक विकास यादव को किसी प्रकार बाहर निकालकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. चालक विकास यादव बिहार के मुंगेर का रहने वाला बताया जाता है.

Exit mobile version