Site icon Lahar Chakra

दुमका में छह माह की बच्च के सामने नानी-नतनी की हत्या, कारणों की तलाश कर ही पुलिस

Dumka : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचुआ गांव में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना घटी. अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक महिला और उसकी नातिन की बेरहमी से हत्या कर दी. इस दौरान छह महीने की मासूम बच्ची भी वहीं मौजूद थी, जो चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई.

जानकारी के मुताबिक, सोना बास्की की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी और दामाद को घर जमाई बनाकर रखा था. उनकी नतनी सोना मुर्मू, जिसकी शादी डेढ़ साल पहले काठीकुंड के राजू सोरेन से हुई थी, भी उनके साथ रहती थी. घटना के समय सोना बास्की की बेटी और दामाद रिश्तेदार के घर गए थे, जबकि राजू सोरेन फुटबॉल मैच देखने गया था.

घर में केवल सोना बास्की, सोना मुर्मू और उनकी बच्ची थीं.रात को जब राजू सोरेन घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी और सास के खून से लथपथ शव देखे. उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी. पुलिस अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

Exit mobile version