Site icon Lahar Chakra

JPSC कार्यालय के समक्ष सिर मुड़वा कर किया पिंडदान, अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं किये जाने के विरोध में प्रदर्शन

Ranchi. जेपीएससी में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के विरोध में गुरुवार को भी अभ्यर्थियों ने आंदोलन जारी रखा. इस क्रम में अभ्यर्थियों ने जेपीएससी की अर्थी निकाली तथा कार्यालय के समक्ष ही पिंडदान किया. कुछ अभ्यर्थियों ने हिंदू रीति रिवाज के तहत सर मुड़वा कर पिंडदान किया. अभ्यर्थियों का कहना था कि जब आयोग में एक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पा रही है, तो ऐसे में यह आयोग मृत प्राय हो गया है. अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से सिविल सेवा सहित सीडीपीअो, फॉरेस्ट रेंज, सिविल जज जूनियर, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सक सहित लगभग 1700 पदों पर नियुक्ति लंबित है. बावजूद अगस्त 2024 से अध्यक्ष का पद खाली है.

Exit mobile version