Site icon Lahar Chakra

पत्नी की हत्या कर शव दफनाने के मामले में पति ने प्रेमिका संग कोर्ट में किया सरेंडर

डॉ. मौसमी पाल - 1

पलामू. नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा के डरौना गांव पत्नी प्रियंका देवी की हत्या कर शव को दफनाने वाले पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका ने पलामू कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. बिश्रामपुर के थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बुधवार शाम 5 बजे इसकी पुष्टि की. बताया कि हत्या के आरोपित पति रंजीत मेहता और प्रेमिका ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी.

बताते चलें कि एक जनवरी को पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रियंका देवी नामक महिला का दफनाया हुआ शव जेसीबी की मदद से नाले से बाहर निकाला था. वह 26 दिसंबर से लापता थी. विश्रामपुर, नावाबाजार एवं पांडू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शव दफनाए अवस्था में बरामद किया गया था. प्रियंका देवी की हत्या का आरोप उसके पति रंजीत मेहता एवं उसके प्रेमिका पर लगा है. आरोप है कि दोनों ने मिलकर प्रियंका देवी की गला दबाकर हत्या की और शव को दफना दिया.

जिस गड्ढे में शव को दफनाया गया था उसे प्रेमिका से 22 दिसंबर को खुदवाया था. 28 दिसंबर को गड्ढे को भरवा दिया गया था. घटना के बाद प्रियंका देवी के पति और उसकी प्रेमिका फरार चल रहे थे.

Exit mobile version